फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो मजदूरों की मौत

दो मजदूरों की मौत

Sun, 03 Feb 2019 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
दो मजदूरों की मौत
मिर्जापुर में पानी की टंकी ढही, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के सझौली शहनाई ईंट भट्ठे पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
जमुई (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सझौली शहनाई ईंट भट्ठे पर रविवार सुबह पांच बजे पानी की टंकी ध्वस्त होने से दो मजदूरों की मौत हो गई। भट्ठा मालिक ने पुलिस को सूचना दी और दोनों मजदूरों के घरवालों को सवा दो-दो लाख रुपये मुआवजा दे दिया। परिवार वालों ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की।

जमालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजेश कुमार (35) ईंट भट्ठे पर बननी वाली कच्ची ईंटें सगड़ी से छल्ले तक पहुंचाता था। इसी गांव का राजेंद्र प्रसाद (60) ईंट पथाई करता था। रविवार की सुबह पांच बजे राजेश और राजेंद्र पानी भर रहे थे। इस दौरान जर्जर टंकी ध्वस्त हो गई और मलबा दोनों के ऊपर गिर पड़ा। शोरगुल होने पर अन्य मजदूर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी चुनार ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर मजदूर नाराज हो गए। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक को बताया गया था कि पानी की टंकी जर्जर हो चुकी है। जल्द इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसा हो सकता है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। भट्ठा मालिक अजय कुमार सिंह ने परिजनों को सवा दो-दो लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed