फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तैयार करना होगा असि नदी का नक्शा

तैयार करना होगा असि नदी का नक्शा

Fri, 18 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
तैयार करना होगा असि नदी का नक्शा
वाराणसी। असि नदी का तो बस नाम ही रह गया है। यह अब नाले में तब्दील हो चुकी है। महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र के तहत चलाए जा रहे ईको स्किल्ड गंगामित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गंगा मित्रों ने साकेत नगर से लेकर असि-गंगा संगम तक तकनीकी सर्वेक्षण किया। असि में गिरने वाले नालों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

शोध केंद्र के चेयरमैन व पर्यावरण विज्ञानी प्रो. बी.डी. त्रिपाठी के निर्देशन में गंगा मित्रों ने असि को पुनर्जीवित करने के लिए कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया। गुरुवार को तकनीकी सर्वेक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व चीफ इंजीनियर रमेश कुमार सिंह ने गंगामित्रों को तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असि नदी के पुनरोद्धार के लिए शार्ट टर्म और लांग टर्म योजना बनानी होगी। शार्ट टर्म योजना के तहत असि के वर्तमान उद्गम स्थल कंदवा तालाब से गंगा असि संगम क्षेत्र तक ड्रोन कैमरे की मदद से वर्तमान भौतिक अस्तित्व, अतिक्रमण बिंदुओं और प्रदूषण के स्त्रोतों को दर्शाने वाला नदी का नक्शा तैयार करना होगा। साथ ही असि नदी के जलग्रहण क्षेत्र में मौजूदा वर्षा जल संचयन और भूजल रिचार्जिंग संरचनाओं के लिए योजना तैयार करनी होगी। इसके साथ ही युवाओं और महिलाओं को जागरूक करना होगा। तकनीकी टीम में रवींद्र सहाय और सी शेखर भी थे।
विज्ञापन

पुराणों में काशी क्षेत्र के उत्तर में वरुणा, पूर्व में गंगा और दक्षिण में असि नदी का उल्लेख है। प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर ये तीनों नदियां प्राकृतिक रूप से काशी नगरी को स्थिरता प्रदान करती हैं। गंगा के दक्षिणी मोड़ पर मिलने वाली असि नदी को अब नदी मानने में कठिनाई होती है। वजह, इसका वजूद आज अस्सी नाला के रूप में ही शेष रह गया है। गंगा-वरुणा के सतह से काफी ऊंचाई पर बहने वाली इस नदी का गंगा में प्राकृतिक संगमीय कोण 45 से 60 डिग्री हुआ करता था। वर्तमान में अप्राकृतिक रूप से इसे स्थानांतरित कर दक्षिणी छोर पर ही तकरीबन 90 डिग्री कोण से गंगा में मिलाया गया है और इसमें नदी के एक भी चारित्रिक गुण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed