फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईसीसी की जांच में भी दोषी पाए गए प्रो. चौबे

आईसीसी की जांच में भी दोषी पाए गए प्रो. चौबे

Thu, 10 Jan 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी की जांच में भी दोषी पाए गए प्रो. चौबे
वाराणसी। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले प्रो. एसके चौबे के खिलाफ चल रही जांच पूरी हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तरीय इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) ने अपनी जांच में प्रोफेसर को दोषी माना है। अब सभी की निगाहें इस रिपोर्ट पर होने वाली कार्रवाई पर लग गई हैं।
विज्ञापन

बीएससी ऑनर्स की छात्राओं ने प्रो. चौबे पर अक्तूबर, 2018 में भुवनेश्वर में गए शैक्षणिक टूर के दौरान शारीरिक बनावट पर कमेंट करने का आरोप लगाते हुए कुलपति से शिकायत की थी। मामले में पहले विश्वविद्यालय ने संस्थान पर गठित विमेंस ग्रीवांस सेल से जांच कराई। इसके बाद जांच आईसीसी को सौंपी गई। आईसीसी ने विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ ही आरोपी शिक्षक के बयान की वीडियोग्राफी कराई गई थी। छात्राओं ने भी लिखित बयान में आरोपों की पुष्टि की थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 23 अक्तूबर, 2018 को प्रो. चौबे को निलंबित कर दिया था। अब आईसीसी की जांच पूरी हो गई हैं। सूत्रों की माने तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कु लपति को रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। इसमें छात्राओं द्वारा प्रो. चौबे पर लगाए गए आरोपों को न केवल सही माने जाने की बात है बल्कि यह भी कहा गया है कि एसी टिप्पणियां वह जानबूझकर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed