{"_id":"5bbfb107bdec224fdf7be823","slug":"41539289351-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआई ट्रेड फेयर आज से, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआई ट्रेड फेयर आज से, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ग्लोबल इंडिकेशन और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ शुक्रवार से तीन दिवसीय जीआई ट्रेड फेयर शुरू हो रहा है। कैंटोनमेंट स्थित रॉयल लॉन में तीन दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शॉपिंग कार्ट 24 डॉट काम की ओर होने वाले आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
आयोजन मंडल के प्रतीक बी सिंह ने बताया कि वाराणसी के 10 जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी एक साथ आयोजित की जा रही है। इसमें जरीदोजी, हस्तनिर्मित दरी, गलीचा, साफ्ट स्टोन, वुडेन क्राफ्ट, गुलाबी मीनाकारी, ब्लैक पार्टरी, वॉल हेंगिग सहित अलग अलग उत्पादों के स्टॉल पर लोग हस्तशिल्प को देख व समझ सकेंगे। इसके अलावा एनजीओ की ओर तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी इस मेले में की जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 12 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे होगा। तीन दिन चलने वाले आयोजन में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को शाम ए मल्हार होगा, इसमें तारक नाथ मिश्र, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पोते का शहनाई वादन और पूजा गैतोंडे का सूफी गायन होगा। 13 को डांडिया होगा। समापन समारोह में 14 को खादी व सिल्क फैशन शो, फ्यूजन डांस सहित अन्य आयोजन होंगे। प्रदर्शनी में सुबह से शाम पांच बजे तक प्रवेश नि:शुल्क है। शाम के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।