{"_id":"5bbd12b2867a552872438e45","slug":"41539117746-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण पर आरोप लगाने वाली महिला ने पोस्ट डिलीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण पर आरोप लगाने वाली महिला ने पोस्ट डिलीट की
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यौन शोषण को लेकर चल रहे मी टू अभियान में आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र और लेखक-कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर आरोपों के बाद मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पढ़ाई के दिनों में वरुण की सहयोगी रही महिला ने पहले उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। ट्विटर पर खबर वायरल होने के बाद वरुण ने एक-एक आरोपों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा तो वह बैकफुट पर आ गई और अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। इस बीच आईआईटी के प्रोफेसर भी वरुण के बचाव में आ गए हैं। वे वरुण पर लगाए गए आरोपों पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।
तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोपों के बाद शुरू मी टू अभियान के बाद कई महिलाएं मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण से जुड़े अनुभव साझा कर रही हैं। इस कड़ी में मंगलवार को नया नाम लेखक, कॉमेडियन वरुण ग्रोवर का जुड़ा। टिवटर हैंडल पर वरुण पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा, 2001 में वरुण आईआईटी में पढ़ रहे थे, उसी समय एक नाटक की रिर्हसल की आड़ में उसके साथ दुर्व्यवहार और उसका शोषण किया। सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल होने के बाद वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चार पेज का बयान जारी किया है। वरुण ने कहा है कि कॉलेज में केवल दो ही नाटक लिखे थे, जिसमें से एक का ही निर्देशन उन्होंने किया था। जिस म्यूजिक क्लब में महिला ने शोषण की बात कही है, वहां वह कभी गया ही नहीं है।
वरुण के नाटक पर 2001 में मिला था गोल्ड मेडल
वरुण पर आरोप की जानकारी होने के बाद आईआईटी से जुड़े शिक्षक बचाव में आ गए हैं। एक शिक्षक ने बताया कि तब बीएचयू के तहत ही आईटी चलता था। 2000 से 2004 तक सिविल इंजीनियरिंग में छात्र रहे वरुण पर ऐसा आरोप लगाना ही गलत है। बताया कि 2004 में बीटेक करने के बाद उसने नौकरी नहीं की और मुंबई चला गया। वरुण का ऐसा स्वभाव ही नहीं है। उस पर ऐसा आरोप लगाया गया, यह सुनकर आश्चर्य हो रहा है। बताया, उसके लिखे नाटक का शिलांग में अक्तूबर 2001 में आयोजित इस्टजोन इंटरयूनिवर्सिटी कंपटीशन में मंचन किया गया तो बीएचयू की टीम को गोल्ड मेडल मिला था।