{"_id":"5ba15e9f867a557ea40c88fc","slug":"41537302175-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे थे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे थे, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के प्रयास के आरोप में दो आरोपियों को मंडुवाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की शिनाख्त पटना निवासी ओमप्रकाश और चंदन कुमार के तौर पर हुई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
चितईपुर स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन सेंटर पर सोमवार को रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित थी। संस्थान के संचालक रोहनिया के मिसिरपुर निवासी ओम नारायण दुबे ने बताया कि परीक्षा के दौरान टीसीएस कंपनी के कर्मचारी प्रवेश पत्र चेक करना शुरू किए। चेकिंग के दौरान पता लगा कि पटना निवासी विकास कुमार के स्थान पर ओमप्रकाश और रंजन कुमार की जगह चंदन कुमार फर्जी तरीके से परीक्षा हाल में प्रवेश करने की कोशिश में थे। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।