{"_id":"5b2017ca4f1c1ba66e8b79d5","slug":"41528829898-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। मंगलवार को नगर के लोगों ने पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों ने चेताया कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
उमस और गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती भी तेज हो गई है। मुख्यालय के 24 घंटे रोस्टर के सापेक्ष 12 से 13 घंटे बिजली मिल पा रही है। रात में हर आधे और एक घंटे के मध्य कटौती को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ गई। नागरिक पप्पू मोदनवाल के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जन भर से अधिक लोग पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। सभी बिजली विभाग के खिलाफ लामबंद होकर प्रदर्शन किया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र और फीडर की जिम्मेदारी कुछ ठेकेदारों को दी गई है। आरोप लगाया कि ठेकेदार और जेई मिलकर अघोषित कटौती करते हैं। जिससे रात में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पाती। चेतावनी दी कि बिजली कटौती पर रोक लगे अन्यथा वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश यादव, शारदा, मुलायम, प्रमोद श्रीवास्तव, संदीप आदि रहे।