फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समान कार्य, समान वेतन लागू करे सरकार

समान कार्य, समान वेतन लागू करे सरकार

Tue, 22 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
समान कार्य, समान वेतन लागू करे सरकार
ज्ञानपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पर सोमवार को अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ला ने कहा कि 17 वर्षों से कार्यरत सूबे के 1.70 लाख शिक्षामित्रों में 1.35 शिक्षक बन गए थे। कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्र बेरोजगार हो गए हैं। अब उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। सांसदों ने सभी शिक्षामित्रों के समर्थन में सीएम को पत्र लिखा। केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 24 हजार का लागू किया, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें शिक्षामित्रों ने समान कार्य, समान वेतन नियमावली बनाने, समायोजित मृत शिक्षकों के परिवार के सदस्य को नौकरी और जेल में निरुद्ध शिक्षामित्रों के ऊपर लगे फर्जी केस वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर कमलेश दूबे, रवि उपाध्याय, आनंद मिश्रा, विनोद मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, विरेंद्र मिश्रा, पिंकी सिंह, सीता मौर्य, विभा देवी, संगीता, अनुज शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed