फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, मारा गया हिरणकश्यप0

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, मारा गया हिरणकश्यप0

Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, मारा गया हिरणकश्यप0
वाराणसी। प्रह्लाद घाट पर चल रही नृसिंह लीला का प्रमुख मंचन शनिवार को भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक भगवान विष्णु नृसिंह रूप धारण कर अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए खम्भा फाड़ कर प्रगट हुए और आतताई दैत्य हिरणकश्यपु का वध कर सृष्टि की रक्षा करते हैं। वहीं नृसिंह लीला देख रहे श्रद्धालुओं ने हिरणकश्यप वध और नृसिंह अवतार देख खुद को पुण्य का भागीदार बनाय्रा।
विज्ञापन

शनिवार को लीला के मंचन में जब हिरणकश्यप अपने पुत्र प्रह्वाद को तरह- तरह की यातनाएं देकर हार जाता है तो क्रोधित होकर अपनी बहन होलिका से कहता है कि वह अपनी गोद में प्रह्लाद को लेकर प्रज्ज्वलित अग्नि में चली जाए। क्योंकि होलिका को वरदान था कि वह अग्नि में नहीं जलेगी। जब होलिका ने प्रह्लाद को लेकर अग्नि में प्रवेश किया तो प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ, पर होलिका जलकर राख हो गई। इसके बाद हिरणकश्यप और क्रोधित हो जाता है। अपने पुत्र को मारने के लिए लोहे के एक खम्भे को गर्म कर प्रह्लाद को उसे गले लगाने के लिए कहता है। एक बार फिर भगवान विष्णु भक्त प्रह्लाद को उबारने आए। खम्भे से भगवान विष्णु नृसिंह के रूप में प्रकट हुए और महल के प्रवेश द्वार की चौखट पर अपने लंबे तेज़ नाखूनों से हिरणकश्पु का वध कर प्रह्लाद के साथ ही पूरे सृष्टि को दैत्य हिरणकश्यपु की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाते हैं। इस प्रकार हिरणकश्यपु अनेक वरदानों के बावजूद अपने दुष्कर्मों के कारण भयानक अंत को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed