{"_id":"5ac921eb4f1c1bee618b615c","slug":"41523130859-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में खलबली मच गई है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि बुधवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। रात को करीब नौ बजे गांव का ही एक युवक पहुंचा और उसके साथ जोर जबर्दस्ती की। पीड़िता ने इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले को दबान की कोशिश में लग गई लेकिन विवाहिता कार्रवाई को लेकर अड़ी रही। शनिवार को सुबह पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शाम को पांच बजे दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, युवक के घर वालों का कहना है कि रोहित को जान बूझकर फंसाया गया है। कुछ माह पहले भी उस महिला ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।