{"_id":"5ab94fcd4f1c1b324e8b475b","slug":"41522094029-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने सेवानिवृत शिक्षक को पीटा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरों ने सेवानिवृत शिक्षक को पीटा, हालत नाजुक
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया/महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में रविवार की रात पशु चुराने आए पशु चोरों ने विरोध करने पर सेवानिवृत्त शिक्षक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण पहुंचते, चोर भागने में सफल रहे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
औराई के बारीगांव में रविवार की रात करीब दो बजे के आसपास पशु चोर पहुंचे और मवेशियों का पगहा छोड़कर पिकअप पर लादने लगे। उसी समय घर के बाहर सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक राजबहादुर राय (60) की नींद खुल गई। उन्होंने चोर-चोर कहकर आवाज शोर मचाना शुरू किया तो पशु चोरों ने उन पर पत्थर और डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते, तब तक चोर भाग गए। घटना के दो घंटे बाद तक यूपी-100 की पुलिस नहीं पहुंच सकी। इसको लेकर लोगों में गहरी नाराजगी रही। हालत चिंताजनक होने पर शिक्षक को वाराणसी रेफर किया गया। सीओ औराई पवन कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।