{"_id":"5aaec1f94f1c1baf758b62f7","slug":"41521402361-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्र पर वित विहीन शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्र पर वित विहीन शिक्षकों ने दिया धरना
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षक महासभा के संयुक्त बैनर तले वित्त विहीन शिक्षकों ने रविवार को मूल्यांकन केंद्र पर धरना देकर आवाज बुलंद की। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी करने करने के लिए की सरकार घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
सुबह 10 बजे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में वित्तविहीन शिक्षक जुटने लगे। दोपहर 12 बजे शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार सम्मानजनक मानदेय और सेवा नियमावली में बदलाव कर नियमित करने की घोषणा नहीं करेगी आंदोनल चलता रहेगा। वित्त विहीन शिक्षक कांपी भी नहीं जांचेंगे। इस मौके पर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, हंसराज तिवारी, सीताराम यादव, मनोज कुमार, बीएल यादव, बबिता सिंह, मारुति सिंह, डीएन यादव, करुणा पति मिश्र, लवकुश प्रसाद मिश्र, इंदु तिवारी, बालेश्वर मौर्य, शिवपूजन शुक्ल, श्रीधर पांडेय, जय प्रकाश, छेदीलाल और पवन कुमार आदि रहे।