{"_id":"5a85f1b24f1c1b462c8b81fa","slug":"41518727602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर डब्लू फरार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर डब्लू फरार घोषित
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय को गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने फरार घोषित कर दिया। वहीं, इसी मामले में जिला जेल में निरुद्ध डब्लू के भाई रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय को न्यायालय ने पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए तलब किया। बबलू को रिमांड की प्रति आपत्ति के लिए उपलब्ध कराकर सुनवाई की अगली तिथि शुक्रवार नियत की।
बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में की गई मुकेश की हत्या के मामले में वांछित डब्लू राय को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में वांछित डब्लू के साढ़ू मटरू राय की भी पुलिस को तलाश है। पुलिस के याचिका पर न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत डब्लू को फरार घोषित कर दिया है। उधर, बीते आठ फरवरी को न्यायालय में समर्पण करने वाले बबलू राय को पुलिस रिमांड पर देने के संबंध में शुक्रवार को न्यायालय सुनवाई कर अपना फैसला सुनाएगा।