फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जापानी पर्यटक को लूटने वाला फर्जी टूरिस्ट गाइड गिरफ्तार

जापानी पर्यटक को लूटने वाला फर्जी टूरिस्ट गाइड गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
जापानी पर्यटक को लूटने वाला फर्जी टूरिस्ट गाइड गिरफ्तार
वाराणसी। जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका से लूटपाट के आरोपी बिहार के दरभंगा निवासी फर्जी टूरिस्ट गाइड अयाज अहमद को दशाश्वमेध से पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कैमरा, तीन मोबाइल, जापानी मुद्रा सहित 14500 रुपये, नशीला पाउडर, आधार व पेन कार्ड बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पांचवीं पास पेशे से टेलर अयाज की गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरों में कैद उसकी तस्वीरों की मदद से की गई है। अयाज की गिरफ्तारी के संबंध में नई दिल्ली स्थित दूतावास को जिला पुलिस की ओर से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि 13 दिसंबर 2017 को सिगरा थाने में जापानी पर्यटक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। तफ्तीश में लगे सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में सिगरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने दशाश्वमेध घाट और गोदौलिया की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा की थी। रविवार को पता लगा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद फर्जी टूरिस्ट गाइड अयाज अहमद दशाश्वमेध क्षेत्र में मौजूद है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अयाज ने बताया कि वह बनारस, मुंबई, दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों में घूम कर विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाता है। बीते 13 दिसंबर को जापानी पर्यटक उसे दशाश्वमेध घाट पर मिला। खुद को टूरिस्ट गाइड बताकर उसने पर्यटक के साथ दोस्ती की और गंगा में नाव से घूमने के बाद दोनों सारनाथ गए। इसके बाद दोनों सारनाथ से वापस आए और दशाश्वमेध घाट पर शराब पी। इसी दौरान अयाज ने पर्यटक की ग्लास में नशीला पदार्थ डाल दिया। इसके बाद दोनों गोदौलिया आए और रिक्शा पर बैठे। जापानी पर्यटक जब बेहोश होने लगा तो वह उसका सामान लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed