{"_id":"5a6f865e4f1c1b83268b741d","slug":"41517258334-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण, मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण, मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआईएम) के 22वें राज्य सम्म्मेलन के दूसरे दिन संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव में विकल्पों पर मंथन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पार्टी को मजबूत नहीं किया जाएगा तब तक आगे की रणनीति पर काम नहीं किया जा सकेगा। इस दौरान केंद्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा होने तथा बिजली की निजीकरण और मूल्य वृद्धि के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महासचिव सीताराम येचुरी, पूर्व महासचिव प्रकाश करात और सदस्य सुभाषिनी अली की अगुवाई में दिनभर पार्टी की मजबूती से लेकर जनहित में बड़ा आंदोलन खड़ा करने पर मंथन हुआ। सम्मेलन में 220 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और 40 प्रतिनिधियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन में श्रम कानूनों के उल्लंघन, किसानों की कर्ज माफी, आत्महत्या, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
गेहूं और गन्ने का मूल्य निर्धारण कर दाम बढ़ाने की मांग सरकार से की गई। सम्मेलन के अंत में कासगंज की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए उसकी निंदा की गई। पार्टी ने घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सचिव डॉ. हीरालाल यादव ने कहा कि मंगलवार को सम्मेलन का आखिरी दिन है। आज पार्टी की ओर से आए प्रस्ताव को पारित किया जाएगा। स्मारिका का विमोचन और संगठन का चुनाव होगा। सोमवार को महासचिव सीताराम येचुरी रवाना हो गए। इस मौके पर नंदलाल पटेल, जेएस मजूमदार मौजूद रहे।