{"_id":"5a63ae7b4f1c1b6c268b57e5","slug":"41516482171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा-पुलिस विभाग में तीन माह में होंगी भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा-पुलिस विभाग में तीन माह में होंगी भर्तियां
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्घोष कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सांगठनिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने गुजरात को अपने पास बरकरार रखा है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का किला ध्वस्त कर दिया है। दावा किया कि कर्नाटक, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षकों के 1.37 लाख रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। 68 हजार युवाओं को अगले तीन माह में नौकरी मिल जाएगी। इसी तरह पुलिस विभाग में 1.62 लाख पदों पर भर्ती होगी। इसमें सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्ती होगी। 50 हजार अधीनस्थ उच्च शिक्षा चयन बोर्ड से नौकरी मिलेगी। उन्होेंने कहा कि युवाओं को जोड़कर ही खुशहाल, समृद्ध और सर्वोत्तम उत्तर प्रदेश बनेगा। छह लाख युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ा जा चुका है। इनमें से 1.4 लाख का प्लेसमेंट हो चुका है। दावा किया कि जो काम प्रदेश में 15 वर्षों में नहीं हुआ, वह अब हो रहा है।
सीएम ने कहा कि केंद्र की साढ़े तीन साल की सरकार में पीएम ने अतुलनीय कार्य किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन देशों की चर्चा होती है तो उनमें भारत का भी नाम होता है। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रेलिया में चुनाव होता है तो वहां कहा जाता है राष्ट्राध्यक्ष मोदी की तरह नेतृत्व दे रहे हैं। पूरी दुनिया में मोदी ने मानक तैयार किया है। पीएम ने 125 करोड़ भारतवासियों का मान बढ़ाया है।