{"_id":"5a5128c14f1c1b4e198b5307","slug":"41515268289-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सरकार ने खींचा विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सरकार ने खींचा विकास का खाका
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नवगठित मिनी सदन की पहली बैठक में शनिवार को सभासदों ने नगर के विकास के लिए अपने प्रस्ताव और सुझाव रखे। बैठक में सांसद निधि से 2.73 करोड़ की लागत से घमहापुर और छेड़ीबीर में मलजल निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वहीं, सड़कों पर एलईडी लाइन, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और वार्डों में पेयजल के लिए पंप लगवाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में नगर के सभी वार्ड में पांच-पांच सबमर्सिबल पंप की स्थापना, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा मलिन बस्तियों के विकास के लिए 80 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष को पांच लाख का वित्तीय अधिकार मिनी सदन ने दिया। बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी निधि से भदोही नगर के घमहापुर और छेड़ीबीर में सीवर व्यवस्था के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके लिए सदन ने सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि आगामी गर्मियों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी 25 वार्डों में 5-5 सबमर्सिबल पंप (कुल 75) की स्थापना, सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख चौराहों को कैमरे से लैस करने को भी योजना है। बैठक में उपस्थित विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने मलिन बस्तियों के लिए 80 लाख का प्रस्ताव पालिका से मांगा। उन्होंने आश्वस्त किया वे शीघ्र ही शासन से अनुमोदन कराकर धन जारी कराएंगे। विधायक ने कहा कि भाजपा भेदभाव रहित विकास में विश्वास करती है। इसके अलावा ठंड को देखते हुए पालिका ने सभी वार्डों में अलाव के लिए लकड़ी, 25-25 एलईडी लाइट की भी मंजूरी दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दर्जन सामुदायिक शौचालय के निर्माण को मंजूरी दी गई। चेयरमैन ने कहा कि सभासदों की मदद से नगर को क्लीन ग्रीन बनाना चाहता हूं। सभासदों से वारों में पांच-पांच लाख के विकास का प्रस्ताव मांगा। बैठक का संचालन ईओ सत्येंद्र प्रकाश चौरसिया ने किया।