फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नामांकन जुलूसों से जाम में जकड़ा शहर

नामांकन जुलूसों से जाम में जकड़ा शहर

Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
नामांकन जुलूसों से जाम में जकड़ा शहर
वाराणसी। निकाय चुनाव के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने शहर के अलग अलग मार्गों से नामांकन जुलूस निकाला। इनके चलते पूरा शहर जाम की जकड़न में चला गया। राहगीरों को रेंगते हुए चलना पड़ा। मेयर के अलावा शहर भर से पार्षद पदों के लिए नामांकन जुलूस निकले। कहीं मोटरसाइकल तो कहीं चार पहिया वाहनों से निकले जुलूस के चलते शहर जाम में फंस गया। इसी बीच पार्षद के प्रत्याशियों का भी नामांकन जुलूस निकलता रहा। लहरतारा-बौलिया, सिगरा से अंधरापुल, नदेसर मार्ग, नदेसर से कचहरी, गोदौलिया से मैदागिन मार्ग जाम की जकड़न में रहा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक शहर के अधिकांश इलाकों में जाम लगने और छूटने का क्रम जारी रहा। जगह जगह पुलिस के जवानों को जाम हटाने में पसीने छूट गए। मेयर प्रत्याशियों का नामांकन जुलूस भाजपा का सिगरा से, सपा का मौलवी बाग से, कांग्रेस का जुलूस मलदहिया पटेल प्रतिमा से और बसपा का अंबेडकर प्रतिमा से निकला। इसके चलते कचहरी से सिगरा तक का मार्ग चोक हो गया। इसके चलते अंधरापुल से चांदपुर तक, नई सड़क से कचहरी तक जाम का लगा रहा। 12 से 1 बजे के बीच जब स्कूली बच्चों की छुटटी हुई तो उनके वाहन भी जाम की चपेट में आ गए। इस दौरान जाम से बचने के लिए कुछ लोगों ने गलियों का सहारा लिया तो कुछ देर बाद गलियों में भी जाम की लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed