फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रेवड़ी तालाब महिला, प्रह्लादघाट अनारक्षित

रेवड़ी तालाब महिला, प्रह्लादघाट अनारक्षित

Sat, 28 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेवड़ी तालाब महिला, प्रह्लादघाट अनारक्षित
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के लिए शासन से शुक्रवार को वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई। आपत्तियों के बाद नगर निगम के 90 वार्डों में दो वार्डों का आरक्षण शासन ने बदला है। बाकी वार्डों के आरक्षण यथावत रखे गए हैं। जिन दो वार्डों के आरक्षण बदले हैं, वहां के दावेदारों के साथ ही उन लोगों को भी झटका लगा है, जिन्होंने पहली सूची में वार्ड आरक्षण मनमुताबिक नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति की थी। तकरीबन 30 वार्डों में 270 आपत्तियां आई थीं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी पहले की सूची में वार्ड नंबर 49 प्रह्लादघाट महिला आरक्षित थी। इस बार उसे बदलकर अनारक्षित कर दिया गया है। वहीं रेवड़ीतालाब जो पहले अनारक्षित थी, अब महिला सीट घोषित की गई है। प्रह्लादघाट में आरक्षण बदले जाने पर कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद दिवाकर मिश्रा का कहना है कि यहां की आबादी के हिसाब से यह सही निर्णय है। वहीं, रेवड़ीतालाब के निवर्तमान पार्षद आशिक जमाल का कहना है कि पहले अनारक्षित सीट थी, तब आरक्षण सही था लेकिन अब किस आधार पर इसे महिला कर दिया गया, यह समझ से परे है। अन्य वार्डों में भी उन दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है, जिन्होंने आपत्ति लगाई थी इस आस में कि शासन स्तर से शायद आरक्षण बदल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed