फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्व सांसद के पीए और बलिया के एआरटीओ पर केस

पूर्व सांसद के पीए और बलिया के एआरटीओ पर केस

Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद के पीए और बलिया के एआरटीओ पर केस
वाराणसी। आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के निजी सहायक हरिश्चंद्र यादव और बलिया के एआरटीओ प्रवर्तन राम सिंह यादव के खिलाफ मंगलवार को कैंट थाने में धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रमोद सिंह का आरोप है कि हरिश्चंद्र यादव ने उन्हें फोन कर बलिया के एआरटीओ के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और इसके लिए धमकाया।
विज्ञापन

प्रमोद सिंह ने 15 जुलाई को बलिया के एआरटीओ प्रवर्तन राम सिंह यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत परिवहन आयुक्त से की थी। आरोप था कि वे प्रत्येक ओवरलोड ट्रक से 2200 रुपये लेकर उन्हें पास कराते हैं। 15 जुलाई की शाम को ही रमाकांत यादव के सहायक हरिश्चंद्र यादव ने उन्हें फोन किया। कहा कि बलिया के एआरटीओ रमाकांत यादव के रिश्तेदार हैं। अपने को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो शिकायत वापस ले लें। प्रमोद के मुताबिक फोन पर कहा गया कि रमाकांत यादव के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव से अच्छे रिश्ते हैं। वह मंत्री से भी बात कर सकते हैं। उन्होंने सोमवार को इस बाबत कैंट थाने में शिकायत की थी। साथ ही वायस रिकॉर्ड की सीडी बनाकर भी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed