फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सामूहिक नकल मामले में सात कालेजों को नोटिस

सामूहिक नकल मामले में सात कालेजों को नोटिस

Wed, 05 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक नकल मामले में सात कालेजों को नोटिस
वाराणसी। काशी विद्यापीठ से संबद्ध सात महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। सामूहिक नकल के आरोप में परीक्षा समिति की पूर्व में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इन सभी महाविद्यालयों के स्नातक के परीक्षा परिणाम रोके जाने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान उड़ाका दल ने भदोही के दो और बलिया के चार महाविद्यालयों में सामूहिक नकल के आरोप में पकड़ा था। उड़ाका दल की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा समिति ने इन महाविद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें मुरलीधर उच्च शिक्षा संस्थान गोलखरा भदोही, श्री संकट मोचन महिला महाविद्यालय दानीपट्टी भदोही, विवेकानंद महाविद्यालय बलिया, विवेकानंद गर्ल्स विद्यापीठ इब्राहीमपट्टी बलिया, मां धनेश्वरी देवी महाविद्यालय कुशहां बलिया और जनता महाविद्यालय नगरा बलिया महाविद्यालय शामिल हैं। वहीं बलिया के देवेंद्र पीजी कालेज में हुई बीए प्रथम वर्ष भूगोल की द्वितीय प्रश्नपत्र के मूल्यांकन के दौरान कई विद्यार्थियों का उत्तर एक समान था। इससे इस महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल के आरोप लगे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी महाविद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed