फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   400 new CNG buses will run in the city

Varanasi News: शहर में चलेंगी 400 नई सीएनजी बसें

Wed, 17 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
400 new CNG buses will run in the city
शहर में चलेंगी 400 नई सीएनजी बसें, 100 जल्द मिलेंगी
विज्ञापन

- हर पांच से दस मिनट में बसों का आवागमन होगा, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शहर में 400 नई सीएनजी बसें चलाने की तैयारी है। इसका खाका सिटी ट्रांसपोर्ट बोर्ड ने तैयारी कर लिया है। जल्द ही 100 बसें मिल जाएंगी। बसें चलने के बाद शहरवासियों की राह आसान होगी। ज्यादातर रूटों पर हर पांच-दस मिनट में बसों का आवागमन होगा। सभी बसें एसी होंगी।
शहर में बाइक, ऑटो व ई-रिक्शा की वजह से जाम की समस्या गहराती है। इसीलिए कम किराये में एसी बस की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। सिटी ट्रांसपोर्ट बोर्ड का कहना है कि बसों के चलने के बाद जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। पहले चरण में 100 बसें शहर से सटे जिलों की सीमा तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

सड़कों से हटेंगी डीजल बसें
अभी सिटी ट्रांसपोर्ट की 130 डीजल बसें चल रही हैं। बसें पुरानी हो गई हैं, जिन्हें अब परिवहन निगम ने धीरे-धीरे कंडम घोषित करके हटाना शुरू कर रहा है।

250 ई-बसों को चलाने का भी प्लान
शहर में 250 ई-बसों को भी चलाने की योजना है। पहले चरण में 50 ई-बसें चलाई जा रही हैं। वातानुकूलित बसें शहर के 25 किमी की परिधि में चल रही हैं। ईं-बसों की चार्जिंग के लिए जल्द ही एक और स्टेशन बनाया जाएगा। इसे कैंट रेलवे पास बनाया जाना है। अभी तक ई बसों की बैट्री चार्ज कराने के लिए मिर्जामुराद जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 400 बसों को चलाने की योजना है। 100 बसें जल्द ही मिल जाएंगी। बसें सीएनजी से चलेंगी। पुरानी डीजल बसें धीरे-धीरे हटेंगी। कैंट के पास इसी सप्ताह ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू होगा। - गौरव वर्मा, आरएम, परिवहन निगम, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed