फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 establishments were raided and 20 food samples were taken.

Varanasi News: 40 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 20 नमूने लिए

Fri, 08 May 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
40 establishments were raided and 20 food samples were taken.
वाराणसी। जिले में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की ओर से मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया। घी और खाद्य तेल की गुणवत्ता जांच के लिए दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 40 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 20 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को लिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) कौशलेंद्र शर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार को विश्वेश्वरगंज, मछोदरी, गोला दीनानाथ, सेवापुरी, गोदौलिया, शिवपुर, पहड़िया, चेतगंज, जगतगंज, कछवा रोड और गायघाट समेत कई इलाकों में छापा मारा। न्यूट्रिला, राग गोल्ड, अनिक, फॉर्च्यून, डालडा, ब्रिटानिया, मदर डेयरी, धारा, सफोला एक्टिव, पतंजलि, फर्स्ट क्राप और महाकोष जैसे ब्रांड के नमूने लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस पूरी कार्रवाई के दौरान अमित, जगदीश नारायण सिंह, पंकज कुमार यादव, राजेश रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed