{"_id":"68594c1aa8b65a43b20757a6","slug":"40-biswa-vegetable-crop-submerged-due-to-canal-breakage-in-varanasi-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नहर टूटने से 40 बिस्वा सब्जी की फसल डूबी, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नहर टूटने से 40 बिस्वा सब्जी की फसल डूबी, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
Mon, 23 Jun 2025 06:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:14 PM IST
सार
वाराणसी जिले में नहर टूटने से 40 बिस्वा सब्जी की फसल डूब गई। इससे किसान काफी नाराज हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
टूटी नहर पर मिट्टी डालते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित तमाचाबाद में ज्ञानपुर नहर रविवार की सुबह अचानक टूट गई। इससे नहर से सटे खेतों में पानी भर गया। किसान वसंतलाल बिंद की सब्जी की फसल पूरी तरह से जल मग्न हो गई। वसंतलाल ने बताया कि नहर की सफाई के दौरान जेसीबी से ज्यादा मिट्टी खोद दी गई। बारिश के चलते नहर में पानी का बहाव तेज होने से मिट्टी कट गई और नहर टूट गई।
विज्ञापन
वसंतलाल और उनके भाई रामचंद्र बिंद ने मिलकर लगभग 40 विस्वा (लगभग 0.66 एकड़) खेत में नेनुआ, परवल, कोहड़ा (कद्दू) और अन्य सब्जियां लगाई थीं, जो अब पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन
पीड़ित किसानों ने नहर विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। आखिरकार, दोनों भाइयों ने खुद ही नहर के पास के खेत से मिट्टी लाकर टूटे हुए हिस्से को पाटकर पानी का बहाव रोका।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि वे प्रतिदिन लगभग 1200 से 1400 रुपये की नेनुआ बेचकर कमाते थे और अभी दो महीने तक यह फसल चलती। नहर टूटने से उनकी यह आय बंद हो गई है। इसके अलावा, खेत में लगी परवल और कोहड़ा की फसल भी नष्ट हो जाएगी। किसानों ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की है।