फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   38 lakhs given to the family of two teachers by raising one hundred rupees

सौ-सौ रुपये जुटाकर दो शिक्षकों के परिवार को दिए 38 लाख

Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
38 lakhs given to the family of two teachers by raising one hundred rupees
प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों का समूह टीचर सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद कर रहा है। वह भी मात्र 100-100 रुपये के सहयोग राशि के बूते। टीम ने वाराणसी के शिक्षक सुनील चक्रवाल व संतोष सिंह को 38 लाख रुपये की मदद की है।
विज्ञापन

अब तक टीएससीटी की ओर से एक साल में पूर्वांचल के सात शिक्षकों के परिजनों को 1.27 करोड़ की मदद मिल चुकी है। टीम में प्रदेश के करीब 50 हजार शिक्षक शामिल हैं। कोरोना काल में वाराणसी में कई शिक्षकों की मौत हो गई। जिसमें सुनील चक्रवाल व संतोष सिंह भी शामिल थे। दोनों टीएससीटी के सदस्य भी थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर टीम के सदस्यों ने 100-100 रुपये की मदद कर सुनील चक्रवाल की पत्नी रंजना चक्रवाल के खाते में 19 लाख व संतोष कुमार के परिजन के खाते में 19 लाख रुपये भेजे। इसके अलावा पूर्वांचल के पांच अन्य शिक्षकों की मौत होने के बाद उनके परिजनों की टीएससीटी ने ऐसे ही मदद की है।
विज्ञापन

सुनील चक्रवाल की पत्नी रंजना ने बताया कि टीएससीटी से जो मदद मिली है, उससे काफी बल मिला है। मेरे दोनों बच्चे अभी छोटे हैं, इस आर्थिक मदद से दोनों बेटों की पढ़ाई में बाधा नहीं आएगी। टीचर सेल्फ केयर टीम से जुड़े मॉडल इंग्लिश प्राइमरी स्कूल बच्छांव के सहायक अध्यापक रूपेश राय ने बताया कि जब भी किसी शिक्षक के परिवार में संकट की घड़ी आती है टीचर सेल्फ केयर टीम के सदस्य अपने सहयोगियों की मदद में जुट जाते हैं। कोरोना महामारी ने कई शिक्षकों को हमसे छीन लिया। हमारा यही उद्देश्य है कि इस बुरे वक्त में जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed