{"_id":"6a04e7260581f2d6e20dfadc","slug":"36th-battalion-pac-ramnagar-became-champion-in-four-events-of-judo-cluster-48th-battalion-became-runner-up-varanasi-news-c-20-vns1022-1390997-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जूडो क्लस्टर की चार स्पर्धाओं में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर बनी चैंपियन, 48वीं वाहिनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जूडो क्लस्टर की चार स्पर्धाओं में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर बनी चैंपियन, 48वीं वाहिनी उपविजेता
विज्ञापन
34 वीं वाहिनी पीएसी में भुल्लनपुर हुई 9वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगित
34वीं वाहिनी पीएसी की ओर से भुल्लनपुर में हुई तीन दिवसीय 9वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। जूडो क्लस्टर की पांच स्पर्धाओं में से चार स्पर्धाओं में 36वीं वाहिनी रामनगर विजेता बनी। वहीं, एक स्पर्धा पेंचक सिलाट में मेजबान 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम ओवरऑल विजेता बनी।
क्लस्टर की जूडो स्पर्धा में 36वीं वाहिनी रामनगर की टीम ने 4 स्वर्ण एक रजत पदक जीत पहले स्थान पर रही जबकि 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीम एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत उपविजेता बनी। वूशु में 36वीं वाहिनी रामनगर की टीम ने 40 अंकों के साथ प्रथम और 48वीं वाहिनीं सोनभद्र 39 अंकों से द्वितीय स्थान पर रही।
कराटे में 36वीं वाहनी रामनगर की टीम ने प्रथम और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 36वीं वाहिनी 48 अंकों से प्रथम स्थान, 42वी वाहिनी नैनी प्रयागराज 12 अंकों से दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर और आयोजन सचिव सेनानायक 34वीं वाहिनी डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों शील्ड और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
संचालन उपसेना नायक राजकुमार, धन्यवाद ज्ञापन सहायक सेना नायक मो. फजील सिद्दीकी ने दिया। निर्णायक मंडल में यूपी कराटे संघ के सचिव दिलीप सैनी, पीएसी की ओर से शिविरपाल तेज बहादुर सिंह, बदन यादव, सुधीर कुमार सिंह, पीसी धीरेंद्र सिंह, पीसी बृजेश राय रहे।
पेंचक सिलाट में 34वीं वाहिनी ने जीते 13 पदक
9वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के पेंचक सिलाट में मेजबान 34वीं वाहिनी ने सर्वाधिक 13 पदक जीते। पेंचक सिलाट में 34वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते जबकि 4वीं वाहिनी प्रयागराज की टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल छह पदक जीत दूसरे स्थान पर रही। 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीम ओवरऑल उपविजेता बनी। इसमें 10 वाहिनियों से 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।