फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   36 Hours taps dry, homes outcry

36 घंटे से नल सूखे, घरों में हाहाकार

Mon, 13 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 13 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
रमजान के महीने में अल्वी शहीद समेत पांच मुहल्लों में पानी का संकट पैदा हो गया है। 43 हार्स पावर क्षमता वाले ट्यूबवेल की मोटर जलने से यह नौबत आई है। शनिवार सुबह से जलापूर्ति ठप होने से हजारों परिवार पानी के लिए परेशान हैं। इलाके के सरकारी हैंडपंपों की भी दशा खराब है। या तो वे पानी छोड़ चुके हैं या फिर उनके कल-पुर्जे गायब कर दिए गए हैं। ऐसे में पाक महीने में नमाजियों को वजू करने में भी दिक्कतें आने लगी हैं। रविवार की देर शाम करीब 36 घंटे बाद भी लोगों को पेयजल संकट से राहत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन



बकरिया कुंड चौराहे पर लगे जल संस्थान के ट्यूबवेल से सघन मुसलिम बाहुल्य इलाके में पानी की आपूर्ति होती है। शनिवार की सुबह सात बजे इस ट्यूबवेल की मोटर जल गई। इसके बाद से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। संकट बढ़ने पर पार्षद के फोन पर जलसंस्थान से एक टैंकर पानी भेजा गया लेकिन देखते-देखते खत्म हो गया। आपरेटर जावेद अहमद का कहना है कि वर्ष भर पहले इस मोटर का पैनल जल गया था। बाद में पैनल नहीं बदला गया, अलबत्ता उसी को ठीक कराकर काम चलाया जाता रहा। इस वजह से दिक्कत बनी रही। ग्रिप भी खराब हो गई थी जिसे बदलवा दिया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब मोटर जलने से अल्बी शहीद, बकरिया कुंड, उस्मानपुरा, सालारपुरा और खोजापुरा में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। रविवार की सुबह मिनी ट्यूबवेल की पुरानी पाइप को खोद कर कुछ लोगों ने पानी निकालने की कोशिश की। इस पाइप से रुक-रुक कर पानी आने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही डिब्बे, बाल्टी लेकर पानी भरने वालों की लाइन लग गई। भीषण गर्मी में जगह-जगह लोग पानी के लिए बेहाल दिखे। उनका कहना था कि रमजान और गर्मी के मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed