फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   32 Samvardhan Kendras to open in Kashi one inaugurated 32 Gram Panchayats including Madhopur selected

UP: यूपी में पहली बार काशी में खुलेंगे 32 संवर्धन केंद्र, एक का शुभारंभ; माधोपुर समेत 32 ग्राम पंचायतों का चयन

Mon, 04 May 2026 03:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 03:34 PM IST
सार

Varanasi News: इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के दौरान अनीता देवी, संजू देवी, ललिता देवी और नगीना प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

विज्ञापन
32 Samvardhan Kendras to open in Kashi one inaugurated 32 Gram Panchayats including Madhopur selected
वाराणसी में खुला संवर्धन केंद्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत वाराणसी जिले की 32 ग्राम पंचायतों में 32 आजीविका संवर्धन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को माधोपुर गांव में एक आजीविका संवर्धन केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं अपने कौशल के आधार पर आय अर्जित कर सकेंगी।

विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधक पूजा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आजीविका संवर्धन केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय निवासियों को एक ही स्थान पर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर सेवाएं और परचून की दुकान एक साथ संचालित की जाएंगी। इससे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों को भी जरूरी सेवाओं और सामान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि ये केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में “वन-स्टॉप शॉप” के रूप में कार्य करेंगे। पहले महिलाओं को प्रशिक्षण या रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शहरों या कस्बों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलने से उनकी परेशानी काफी हद तक कम होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अनीता देवी, संजू देवी, ललिता देवी और नगीना सहित कई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस पहल से न केवल महिलाओं की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed