फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   32 Isolation coaches deployed at 7 stations including Manduwadih of Varanasi

वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह सहित सात स्टेशनों पर 32 आइसोलेशन कोच तैनात

Fri, 19 Jun 2020 10:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jun 2020 10:09 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की तैयारी
  • आपदा की स्थिति में रेल कोच का इस्तेमाल कर सकेगा जिला प्रशासन  

विज्ञापन
32 Isolation coaches deployed at 7 stations including Manduwadih of Varanasi
रेलवे आइसोलेशन कोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संक्रमित मरीजों की रक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह समेत 7 स्टेशनों पर 32 कोच को कोविड केयर सेंटर के रूप में तैनात किया गया। आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन रेल कोच का उपयोग करेगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को वाराणसी सिटी, मंडुवाडीह, बलिया, गाजीपुर सिटी, मऊ, भटनी व आजमगढ़ स्टेशन पर रेलवे कोच कोविड केयर सेंटर आइसोलेशन कोच की रैकों को पहुंचाया गया। मंडल प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्टेशन पर नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है, जो कि संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन



कोच के पहुंचते ही रेल अधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों ने निरीक्षण किया। हर रैक में 12 कोच लगाए गए हैं। जिसमें दो कोच वातानुकूलित और 10 सामान्य है। एक कोच में 8 केबिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कोच में पारदर्शी प्लास्टिक के पर्दे, प्रत्येक कोच में बने आइसोलेशन वार्ड में पहला केबिन चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए जिसमें मरीजों के लिए अक्सीजन की सुविधा, दवा, उपकरण आदि उपलब्ध रहेगें।अन्य आठ केबिन रोगियों के लिए तैयार किए गए हैं। 

आइसोलेशन वार्ड में भारतीय शैली के शौचालय को बाथरूम में परिवर्तित किया गया है। मच्छरों के से बचने के लिए मच्छरदानी, उचित वेंटिलेशन भी दिया गया है। प्रत्येक केबिन में सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा एवं खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ के निस्तारण के लिए फुट पैडल आपरेटेड ढक्कनदार तीन अलग-अलग डस्टबिन प्रदान किए गए हैं।
 

उक्त जानकारी देते हुए डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि सैनिटाइज के बाद इन्हें स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखा गया। आवागमन के लिए अलग से प्रवेश व निकास की सुविधा प्रदान की गई है। आम रेल यात्रियों का इन प्लेटफार्म पर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed