फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कई रूटों पर रहेगा डायवर्जन, इन मार्गों पर जाने से बचें

कई रूटों पर रहेगा डायवर्जन, इन मार्गों पर जाने से बचें

Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कई रूटों पर रहेगा डायवर्जन, इन मार्गों पर जाने से बचें
वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान 12 मई को मतपेटिका (ईवीएम मशीन) जमा करने के लिए पहड़िया मंडी आने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। शिवपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को गिलट बाजार से भोजूबीर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। गिलट बाजार चौकी से ही दाहिने सेंट्रल जेल रोड पर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ालालपुर, यूपी कालेज की तरफ से आने वाले वाहनों को भोजूबीर सब्जीमंडी तिराहा से ही सीधे मानसिक अस्पताल रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वाहनों को पुलिस लाइन की तरफ काली माता मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गिलट बाजार व भोजूबीर चौराहे के बीच में पड़ने वाले किसी भी कट से आने वाले वाहनों को भोजूबीर चौराहे से दाहिने मोड़ दिया जाएगा। अर्दली बाजार व कचहरी की तरफ से आने वाले वाहनों को कचहरी गोलघर से घुमाकर पुन: दाहिने मोड़ दिया जाएगा जो अंबेडकर चौराहा होते हुए नदेसर जा सकेंगे। आजमगढ़ की तरफ से पांडेयपुर चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को हुकुलगंज रोड पर मोड़कर चैकाघाट होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ की तरफ से बड़ालालपुर तिराहे होकर कालीमाता मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ालालपुर से पांडेयपुर होकर हुकुलगंज रोड से जाने दिया जाएगा। काली माता मंदिर से किसी भी वाहन को पहड़िया मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को पंचक्रोशी मार्ग की तरफ मोड़ दिया जाएगा। चौबेपुर, सारनाथ की तरफ से आने वाले वाहनों को आशापुर चौराहे से पुराना पुल कज्जाकपुरा व सारनाथ से रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। तेलियाबाग की तरफ से आने वाले समस्त वाहनों को चौकाघाट से अंधरापुल व गोलगड्डा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। गाजीपुर की तरफ से आने वाले समस्त वाहन, रोडवेज व निजी बसें आशापुर तक आ सकेंगे। आशापुर से ही पुराना पुल, कज्जाकपुरा होते हुए गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा। प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली की तरफ से आने वाली समस्त बसों को चांदपुर में ही रोक दिया जाएगा। आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों, बसों को पांडेयपुर से हुकुलगंज होते हुए कैंट की तरफ भेजा जाएगा। वाराणसी से जौनपुर व आजमगढ़ की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों, बसों को अंधरापुल से नदेसर, इंडिया होटल, मिंट हाउस, जेपी मेहता, सेंट्रल जेल रोड होते हुए हरहुआ, बाबतपुर होकर जनपद जौनपुर की तरफ व हरहुआ से रिंग रोड होकर आजमगढ़ की तरफ भेजा जाएगा। काली माता मंदिर से पहड़िया चौराहे तक पड़ने वाले समस्त कट्स से भी किसी प्रकार के वाहनों को वहीं से वापस कर निर्धारित मार्ग से गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा। रूट डायवर्जन 12 मई की शाम चार बजे से ईवीएम मशीन जमा होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed