{"_id":"5ccdfd8ebdec22078b291a2a","slug":"31557003662-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में प्रचार अभियान को धार देंगे एनडीए के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में प्रचार अभियान को धार देंगे एनडीए के दिग्गज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छठवें और सातवें चरण के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल भी प्रचार अभियान में सक्रिय होंगे। पूर्वांचल की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर रैली और जनसभा के लिए राजग नेताओं के कार्यक्रम तय किए गए हैं। छह मई को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण वाराणसी और गाजीपुर में प्रचार करेंगी। आठ मई को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी वाराणसी पहुंचेेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की रैली के लिए भी तिथि निर्धारित की जा रही है।
पांचवें चरण का मतदान पूरा होने के बाद भाजपा पूरी ताकत के साथ पूर्वांचल में सक्रिय होगी। इसमें उसके घटक दल भी साथ देंगे। वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य शहरों में रहने वाले अलग-अलग प्रदेशों के लोगों के बीच यह लोग सक्रिय रहेंगे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन छह मई को दोपहर में फूलपुर में जनसभा कर गाजीपुर जाएंगी। वहां से लौटकर शाम को वाराणसी के महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में दक्षिण भारतीय लोगों से मुलाकात करेंगी। आठ मई को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पूरे दिन यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10 मई को लोजपा अध्यक्ष, 11 मई को शिवसेना अध्यक्ष का वाराणसी और आसपास के जिलों में कार्यक्रम हो सकता है।
वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को केंद्र बनाया था। तीन दिन के प्रवास से प्रधानमंत्री पूर्वांचल को साधने में सफल भी रहे थे। उसी रणनीति के तहत मतदान से पहले पीएम मोदी के काशी प्रवास का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।