फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चमकने वाला हर गहना ‘खरा’ सोना नहीं

चमकने वाला हर गहना ‘खरा’ सोना नहीं

Sat, 04 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
चमकने वाला हर गहना ‘खरा’ सोना नहीं
वाराणसी। अक्षय तृतीया से पहले फ र्जी हॉलमार्क की काली छाया ने आभूषणों की शुद्धता पर बट्टा लगा दिया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की पूर्वांचल की सबसे बड़ी सराफा मंडी में की गई कार्रवाई में यह बात सामने आई कि हॉलमार्क लगा जो सोना आप खरीद रहे हैं, वह भी शुद्धता की कसौटी पर खरा नहीं है। हॉलमार्क की भी डुप्लीकेसी हो सकती है। मिलावटी सोने के गहनों पर फ र्जी हॉलमार्क लगाकर 22 कैरेट वाले सोने की दर पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार, जेवर पर जितनी शुद्धता की मुहर लगी होती है उससे कम सोना नहीं होना चाहिए। लेकिन अधिक मुनाफे के चक्कर में कई सराफ ग्राहकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ग्राहकों सोना खरा नहीं होने की जानकारी तब मिलती है, जब वह गहने बेचने जाते हैं और मूल्य कम मिलता है। ऐसी ही शिकायत पर बीआईएस ने चार सेंटरों पर छापेमारी कर हॉलमार्क का खेल पकड़ा था और लेजर हालमार्क मशीन, हालमार्क वाले आभूषण, लैपटॉप आदि जब्त किया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा काम सिर्फ छोटे ही नहीं, बड़े शोरूम वाले भी करते है। एक हॉलमार्क केंद्र संचालक के मुताबिक, कई बार मार्किंग के लिए भेजे गए जेवर मानक से नीचे होने की वजह से रिजेक्ट भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

सराफ ा मंडी के जानकारों का कहना है कि छोटे दुकानदार मोहल्ले की दुकानदारी की बात कहकर हॉलमार्क नहीं कराते हैं। कहते हैं कि अगर सही हॉलमार्क कराएंगे तो ग्राहक इतने महंगे जेवर नहीं खरीदेंगे। एक तोला सोने पर बनवाई ही पांच से छह हजार हो जाती है। इससे जेवर की कीमत 35 से 36 हजार हो जाती है। वहीं, बिना हॉलमार्क वाले जेवर में 50 से 60 फ ीसद ही सोना होता है और कीमत पूरे सोने की वसूल ली जाती है। सस्ते के चक्कर में ग्राहक भी ऐसे आभूषण खरीद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed