{"_id":"5c896ea2bdec2207143e878f","slug":"31552510626-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन पॉक्स से 100 लोगों से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन पॉक्स से 100 लोगों से अधिक बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। गंगा ग्राम कैथी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गया है। गांव की दो दलित बस्तियों में चिकन पॉक्स से लगभग 35 परिवारों के 100 से अधिक लोग पीड़ित हैं। प्रतिदिन प्रभावितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां के लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी अब तक गांव में नहीं आया।
डीह बाबा बस्ती और शम्मो माता बस्ती के लगभग सभी परिवार इसकी चपेट में हैं। 10 दिन पूर्व फैली इस बीमारी से गांव में दहशत की स्थिति है। प्रभावित मरीजों को तेज बुखार के साथ बदन पर छाले पड़ जा रहे हैं। पीड़ित चिकित्सा के बजाय झाड़ फूंक में लगे हुए हैं।
गांव के धीरज (19), प्रहलाद (15), भोटू (12), पंकज कुमार (18), राज (8), विशाल (15), खुशी (6), ज्योति (18), सिसाक (10), टिकन (8), गोविंद (6), पुतुल (7), संतरा (32), आनंद (6), आशु (8) सहित 100 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। गांव के किशोरी, फूलचंद, लाल बहादुर, सोनू, बम्बई आदि ने बताया कि यह माता माई का प्रकोप है और रविवार की रात पूजा पाठ करके निकाला किया जाएगा तो सब लोग ठीक हो जाएंगे।