{"_id":"5c5deef9bdec225fe96d6fbf","slug":"31549659897-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिमिक्री ने हंसाया, मोनो एक्टिंग ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिमिक्री ने हंसाया, मोनो एक्टिंग ने रुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज का युवा महोत्सव उड़ान रंगमंच एवं ललित कला की विधाओं से गुलजार हुआ। युवा कलाकारों की मिमिक्री ने जहां दर्शकों को गुदगुदाया तो मोनो एक्टिंग हर किसी की आंखों को नम कर गई। छात्राओं ने हाथों में मेंहदी रचाई, साथ ही समाज को संदेश देने वाली रंगोली भी सजाई। कार्टूनिंग एवं स्केचिंग के जरिए कला के विविध रंग भी बिखरे। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत मिमिक्री से हुई। कलाकारों ने अपने हास-परिहास से भरपूर व्यंग्य प्रस्तुत किए।
लक्ष्मी सिंह ने यौन उत्पीड़न के बाद लड़कियों को होने वाली समस्याओं का मंचन किया। ओम यादव ने एक दिव्यांग बच्चे का किरदार निभाया। शिवम गौड़ ने एक लेखक के दर्द को मंच पर साझा किया। निशा राज ने भ्रूण हत्या, निधि अग्रहरी ने जय जवान-जय किसान, श्वेता सिंह ने गो ग्रीन, आदित्य यादव ने दीप अलंकार पर आधारित रंगोली सजाई। पोस्टर प्रतियोगिता में गौतम ने गरीबी पर तथा निशात परवीन ने अतुल्य भारत पर पोस्टर बनाया।
क्विज मास्टर शंखदीप सोम ने क्विज प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह, प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह, छात्र अधिष्ठाता डॉ. विक्रमादित्य राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी, डॉ. प्रदीप कमल, लल्लन प्रसाद जायसवाल, डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।