फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गुणवता के साथ समय से कराएं सड़कों का निर्माण

गुणवता के साथ समय से कराएं सड़कों का निर्माण

Sun, 09 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
गुणवता के साथ समय से कराएं सड़कों का निर्माण
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अधिकारियों को केंद्रीय मार्ग निधि से बन रही सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि तय समय के भीतर काम हर हाल में पूरा हो जाए।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिले में जो भी सड़कें बन रही हैं, उनकी नियमित मानीटरिंग करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक सड़कों के लोकार्पण की डेड लाइन दी। बैठक के दौरान बताया कि कैथी मार्कण्डेय महादेव में तीन अलग-अलग द्वार बन रहे हैं। इसमें एक गोस्वामी तुलसीदास, दूसरा भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और तीसरा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के नाम पर बन रहा है। तीनों द्वारों का काम चुनाव से पहले ही पूरा कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह और सीडीओ गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed