{"_id":"5b899ddd42c79246570429de","slug":"31535745501-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान से विवाहिता का शव निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान से विवाहिता का शव निकाला गया
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। फूलपुर थाना अंतर्गत सिंधोरा स्थित कब्रिस्तान में पखवारे भर पहले दफनाई गई विवाहिता का शव शुक्रवार को डीएम के आदेश से कब्र से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सिंधोरा निवासी मन्नान शेख का निकाह जौनपुर के मड़ियाहू थाना के चोरारी निवासी हैदर अली की बेटी शबनम बानो से मार्च, 2018 में हुई थी। बीते 11 अगस्त को शबनम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव दफना दिया। पिता हैदर अली को पता लगा तो उनकी तहरीर पर पति मन्नान सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में फूलपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी बीच हैदर अली ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।