फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शौचालय के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

शौचालय के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर देहाती इलाके के गोपीपुर स्थित पासी बस्ती की महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन का दम भर रही है, वहीं उनकी बस्ती में एक भी शौचालय नहीं बनवाया गया है। अंत में जिलाधिकारी को अपनी मांगों का पत्रक सौंपा। ज्ञानपुर देहाती गोपीपुर की पासी बस्ती के लोग बड़ी संख्या में लामबंद होकर सोमवार को करीब 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान आरोप लगाया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बगल के गांव बालीपुर देहात में सरकारी योजनाओं के तहत कई कार्य कराए गए। जबकि गोपीपुर की पासी बस्ती में केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी शौचालय योजना का भी लाभ उन्हें नहीं मिला। गांव में अभी तक एक भी सरकारी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। नाराज दर्जनों पुरुष और महिलाओं ने कलेक्ट्रेट धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इससे गांव के कई गरीबों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस दौरान गांव वालों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बस्ती में एक भी शौचालय नहीं बनवाए जाने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर चंपा देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, चंद्रा, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed