फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित दस आज होंगे पेश

कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित दस आज होंगे पेश

Thu, 14 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित दस आज होंगे पेश
वाराणसी। कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ, सीओ दशाश्वमेध, इंस्पेक्टर राहुल शुक्ला, एसएसआई अमन शुक्ला और ठेकेदार दिलीप यादव गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश होंगे। हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद 12 जून को सभी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

ज्ञानवापी स्थित मकान नंबर सीके - 28/11 मकान को काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन ने खरीदा है। इसके 18 किरायेदारों से जब प्रशासन ने मकान खाली करने को कहा और तोड़ना शुरू कर दिया तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 31 मई को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी करते हुए यथा स्थिति बरकरार रखने को कहा। मुन्नी तिवारी सहित अन्य का आरोप है कि इसके बावजूद मकान को तोड़ने का काम प्रशासन ने जारी रखा। इसे लेकर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने इसे प्रथम दृष्टया अवमानना का गंभीर मामला माना है। गुरुवार को सभी अधिकारी न्यायालय में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed