फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जेई के हमलावरों पर रासुका जल्द

जेई के हमलावरों पर रासुका जल्द

Wed, 13 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जेई के हमलावरों पर रासुका जल्द
वाराणसी। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराए गए जेई सुशील कुमार गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी-कर्मचारी गमगीन हो उठे। शनिवार की शाम दुर्गाकुंड क्षेत्र के कबीर नगर स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक कार्यालय पर साथियों ने कैंडल जलाकर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी। अब तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने को लेकर गुस्सा भी साफ झलका। उन्होंने दिवंगत जेई के परिवारीजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मामले के आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर ली है। साथ ही, जेई की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम नई दिल्ली भेजी गई है। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि सभी दस आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम करने के साथ ही सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। इनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई के लिए संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके विरुद्ध जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंका-अस्सी मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के समीप लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर बीते पांच जून की रात पेयजल पाइपलाइन की गैपिंग सही कराने का काम जेई सुशील कुमार और ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह व भूपेंद्र सिंह करा रहे थे। रात 1:30 बजे के लगभग रवींद्रपुरी की ओर से आए बाइक सवार दो युवक गड्ढे में बाइक फंसने के बाद उनसे उलझ गए। फिर अपने दस से पंद्रह दोस्तों को बुला लिया। फिर सभी ने हॉकी, डंडा, रॉड, ईंट-पत्थर से जेई और ठेकेदारों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी जेई और ठेकेदारों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जेई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर नई दिल्ली एम्स ले जाया गया था। जहां आईसीयू में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे जेई सुशील ने मंगलवार की दोपहर 1:20 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed