फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सोलर लाइट लगवाने के नाम पर 41 लाख का घोटाला

सोलर लाइट लगवाने के नाम पर 41 लाख का घोटाला

Wed, 13 Jun 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट लगवाने के नाम पर 41 लाख का घोटाला
वाराणसी। जिला पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर एक और गड़बड़ी सामने आई है। क्षेत्र में दो सौ स्ट्रीट सोलर लाइट लगवाने के लिए लगभग 72 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। मगर मौके पर महज 84 स्ट्रीट सोलर लाइट लगवाकर शेष 116 स्ट्रीट सोलर लाइटों के लाखों रुपये का घोटाला किया गया। इतना ही नहीं स्वीकृत अनुबंधित राशि से ज्यादा धन का भुगतान भी किया गया। इस तरीके से स्ट्रीट सोलर लाइट लगवाने के नाम पर जिम्मेदार लोगों ने 41 लाख रुपये से अधिक का घोटाला किया है। अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने इस घपलेबाजी के खेल में जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर एवं पूर्व अपर मुख्य अधिकारी, अभियंता अरविंद कुमार राय को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार सोनकर ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत किया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर एवं पूर्व अपर मुख्य अधिकारी, अभियंता अरविंद कुमार राय ने स्ट्रीट सोलर लाइट लगाने के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया है। शासन के निर्देश पर अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने जब मामले की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने आईजीआरएस के पोर्टल पर पत्रांक संख्या 145 दिनांक 11.6.18 को जिलाधिकारी पोर्टल प्रभारी के माध्यम से शासन को भेजे गए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहले 100 स्ट्रीट सोलर लाइट लगाने के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। परंतु सोलर लाइट तो कहीं नहीं लगवाई गई, बल्कि स्वीकृत धनराशि से ज्यादा 36.918 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसी तरीके से दूसरी बार 100 स्ट्रीट सोलर लाइट लगाने के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। मौके पर महज 84 सोलर लाइट लगवाकर दो बार में 34.362 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। प्रति लाइट की कीमत 36 हजार रूपये है तो ऐसे में 116 लाइट की कीमत 41.76 लाख की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed