फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘बिजली कनेक्शन के लिए पैसा मांग रहा जेई’

‘बिजली कनेक्शन के लिए पैसा मांग रहा जेई’

Sat, 09 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
‘बिजली कनेक्शन के लिए पैसा मांग रहा जेई’
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जन सुनवाई की। राम नगर की मदीना ने शिकायत की कि पैसे नहीं देने के कारण जेई बिजली कनेक्शन नहीं दे रहा है। चोलापुर के मुकेश सिंह ने कहा कि एक मामले में एफआईआर दर्ज के लिए छह महीने से दौड़ रहे हैं, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुर, पति पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। इलाहाबाद के अलोपी बाग की निरंजना पांडेय ने कहा कि एक साल पहले पति की हत्या की गई थी, अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पांडेयपुर दौलतपुर में 45 साल पहले आवास विकास योजना के तहत जमीनों का अधिग्रहण किया गया लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

टिकरी के ग्रामीणों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने शिकायत की कि आठ माह पूर्व अवैध खनन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर मंत्री ने जिलाधिकारी से बात कर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed