फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सात दिन बाद भी नहीं शुरू हुई वाहनों की आवाजाही0

सात दिन बाद भी नहीं शुरू हुई वाहनों की आवाजाही0

Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सात दिन बाद भी नहीं शुरू हुई वाहनों की आवाजाही0
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से लहरतारा चौराहा के बीच सात दिन बाद मंगलवार को भी चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू हो सकी। इसे लेकर आमजन को खासी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। वहीं, वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने की व्यवस्था पुलिस की ओर से नहीं की गई है। इसके चलते बाहर से आने वालों को इधर-उधर भटकते हुए गंतव्य की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की दो बीम 15 मई की शाम कैंट रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पर गिर गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। तब से अब तक लहरतारा चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई है। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सेतु निगम की ओर से स्पष्ट कर दिया कि फ्लाईओवर की बीम और पिलर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आवागमन शुरू कराया जा सकता है तो प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed