{"_id":"5aeb5caa4f1c1b05418b7f29","slug":"31525374122-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दवाएं न मिलने पर मरीजों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दवाएं न मिलने पर मरीजों का हंगामा
Updated Fri, 04 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा पर पिछले कई महीनों से दवाएं न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने दवा न मिलने पर अस्पताल का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर अस्पताल की दुर्व्यवस्था की कलई खोली।
सुरियावां विकास खंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा पर पिछले कई महीनों से दवाओं की किल्लत चल रही है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को ज्यादातर दवाएं बाहर से लेनी पड़ती है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग दवा-इलाज के लिए पहुंचे थे। जब चिकित्सकों ने अस्पताल में दवाएं न होने की बात कही तो ग्रामीण नाराज हो गए और अस्पताल का घेराव किया। प्रदर्शनकारी अस्पताल के गेट पर ताला जड़ने का प्रयास करने लगे। इस पर प्रभारी चिकित्सक अभिषेक नाग ने ग्रामीणों के गुस्से से विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने तत्काल दवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस शर्त पर प्रदर्शन बंद किया कि अगर अस्पताल में शीघ्र दवाएं उपलब्ध न हुईं तो अस्पताल में कर्मियों को नहीं घुसने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई महीनों से अस्पताल में दवाओं की कमी बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कफ सीरप और ओआरएस, बुखार की दवा, आई ड्रॉप, ईयर ड्रॉप, मेट्रोजिल और आईबी सेट तक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ग्लूकोज के साथ चढ़ाई जाने वाली एंटी बायोटिक दवाओं का भी अस्पताल में टोटा है। पूछने पर विभागीय कर्मी बताते हैं कि दवाइयों की मांग की जाती हैं, लेकिन सभी दवाएं नहीं मिल पाती हैं। कहा जाता है कि किसी तरह मैनेज करके काम चलाइए। इस अवसर पर संतोष पांडेय, सचिन पांडेय, विमलेश चंद यादव, जनार्दन, अनिल, प्रदीप, सत्यप्रकाश, शीतला प्रसाद, निर्मला, अंजली, छोटू, शीतल, संजय, सुनील, डिंपल सिंह, पूजा, राजाराम, सुशील, राजेश, सुषमा, अनीता आदि मौजूद रहे।