फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कोटेदार ने बेच दिया 88 बोरी खाद्यान्न

कोटेदार ने बेच दिया 88 बोरी खाद्यान्न

Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार ने बेच दिया 88 बोरी खाद्यान्न
घोसिया। औराई तहसील के चकबीरा गांव के कोटे पर गुरुवार को आपूर्ति निरीक्षक ने छापेमारी की। जांच में कोटेदार के पास 55 बोरी गेहूं और 33 बोरी चावल कम पाया गया जबकि अभी राशन का वितरण होना बाकी है। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने औराई थाने पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए तमाम कवायद की जा रही है, लेकिन कोटेदार गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गरीबों का राशन बाजार में बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। जंगीगंज, चौरी, मोढ़, सुरियावां में कालाबाजारी के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। शिकायत मिलने पर औराई तहसील के पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने शुकुलपुर चकबीरा गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच करने के साथ खाद्यान्न का मिलान किया। जांच में 55 बोरी गेहूं और 33 बोरी चावल कम मिला। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोटेदार रामसागर के खिलाफ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। डीएसओ संजय पांडेय ने कहा कि सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed