{"_id":"5a85e6714f1c1ba5268ba550","slug":"31518724721-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से टूटा खंभा, बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से टूटा खंभा, बती गुल
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के फत्तूपुर मोढ़ मार्ग पर गुरुवार को सुबह ट्रक के धक्के से 11 हजार वोल्ट का विद्युत खंभा टूट जाने से शहर की विद्युत आपूर्ति दिन भर गुल रही। बिजली न रहने से जलापूर्ति भी बाधित हो गई। पानी के लिए हैंडपंपों और निजी सबमर्सिबल पंपों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। छह घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने दूसरा खंभा लगाकर शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल कर सके।
मोढ़ रोड, सालिमपुर में सुबह 9:30 तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे पर जोरदार धक्का मार दिया। इससे खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया है और तार भी छिन्न-भिन्न हो गए हैं। इससे बिजली गुल हो गई और दिन भर आपूर्ति ठप रही। शाम को पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। कई स्थानों पर हैंडपंप से तथा निजी सबमर्सिबल पंपों से पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। दिन भर की कटौती से लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। टाऊन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि सुबह हादसे की सूचना मिली थी। दूसरा खंभा और तार लगाने में कर्मचारियों को दिन भर का समय लग गया। मरम्मत का काम शाम को सात बजे पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।