{"_id":"5a7765f74f1c1b805a8b7f21","slug":"31517774327-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाता दिलाएंगे मिशन में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाता दिलाएंगे मिशन में सफलता
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भारतीय जनता पार्टी के मिलेनियम मतदाता महाअभियान के तहत रविवार को मर्यादपट्टी स्थित एक प्रतिष्ठान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री महेशचंद्र श्रीवास्तव ने युवा कार्यकर्ताओं में मिशन-2019 के प्रति जोश भरते हुए कहा कि युवा मतदाताओं पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसलिए मिलेनियम मतदाता महाअभियान का शतप्रतिशत क्रियान्वयन होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि सरकार के गठन में प्रत्येक युवा मतदाता की सहभागिता हो। यह तभी संभव होगा, जब संविधान के अनुरूप 18 वर्ष पूरा करने वाले समस्त युवाओं का नाम मतदाता सूची में हो। इसके लिए पार्टी नेतृत्व एक जनवरी को 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में देखना चाहती है। साथ ही उनसे मतदान की अपेक्षा करती है।
मिलेनियम मतदाता महाअभियान तभी सफल होगा, जब पार्टी के युवा मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए युवाओं को जागरूक कर उन्हें मतदाता बनाएंगे। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन विस्तार पर भी बल दिया। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र की तरक्की में युवाओं की सहभागिता चाहती है। ऐसा होगा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने और संचालन बालदत्त पांडेय ने किया। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, गोरेलाल पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, विनीत बरनवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दिनेश पांडेय, प्रभात श्रीवास्तव, मदन बिंद, लालबहादुर मौर्य, अशोक सोनकर, आदर्श पांडय, संतोष चौहान, रविंद्र दूबे, ओम सिंह, दिलीप दूबे, अरविंद मौर्य, आकाश उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, सुरेश पासी, जेपी सिंह, विनोद मिश्र, अशोक पाल आदि उपस्थित रहे।