{"_id":"5a6a47e24f1c1b4f588b4cec","slug":"31516914658-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मिलेगा सम्मान
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गणतंत्र दिवस को लेकर बीएचयू कैं पस में तैयारी पूरी हो गई है। यहां एनसीसी कैडेटों की ओर से परेड के साथ ही दुश्मन के बंकर बर्बाद करने का दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों, कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार आईआईटी छात्र भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए गुरुवार को दिन में संबंधित अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा हुई।
एंफीथिएटर ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से आयोजित समारोह में बीएचयू के विभिन्न विभागों में कार्यरत पांच कर्मचारियों समेत कुल नौ लोगों को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सूची जारी कर दी गई। समारोह में जिनका सम्मान होगा, उसमें नृत्य विभाग की रागिनी कल्याण को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, सर्वोत्तम आचरण के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र, जैन बौद्ध दर्शन विभाग के प्रेमप्रकाश मिश्रा को निबंध प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान के लिए महामना संस्कृत पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वोत्तम एथलीट के लिए प्रीति गुरुंग को मेजर एसएल दर स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र, सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट अभिवन कुमार को मेजर एसएल दर रजत पदक से नवाजा जाएगा। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में आईएमएस निदेशक कार्यालय में तैनात लक्ष्मी गोपाल, सर सुंदर लाल अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में जयप्रकाश बलानी, प्रसार शिक्षा विभाग में हरिशरण मिश्रा और चतुर्थ श्रेणी में विज्ञान संस्थान दफ्तरी बनारसी प्रसाद, संगणक केंद्र में हेल्पर जिया राम को सर्वोत्तम कर्मचारी पुरस्कार दिया जाएगा।