{"_id":"5a64fd404f1c1b89268b5b47","slug":"31516567872-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरहा प्रतियोगिता के चयन पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरहा प्रतियोगिता के चयन पर उठ रहे सवाल
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बिरहा प्रतियोगिता के चयन पर सवाल उठने लगे हैं। यश भारती पुरस्कार प्राप्त विजेता बिरहा गायक विष्णु यादव ने आपत्ति जताई है कि कलाकारों के चयन के लिए बनी निर्णायक समिति में बिरहा के जानकार ही नहीं हैं। ऐसी स्थिति में बिरहा कलाकारों का चयन संदेह के दायरे में है। इससे प्रदेश सरकार की साख को भी बट्टा लगेगा।
आगामी 24 जनवरी को प्रदेश सरकार यूपी दिवस मनाने जा रही है। इसके लिए मंडलवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय कलाकारों का चयन मंडलवार होना है। बनारस से बिरहा कलाकारों के चयन के क्रम में रविवार को अस्सी घाट पर प्रतियोगिता कराके बिरहा कलाकारों का चयन कर लिया गया है लेकिन सूची अभी प्रकाशित नहीं की गई है। इसके पूर्व जब 12 जनवरी को इसकी अंतिम तिथि थी तो लखनऊ में सूचना विभाग से बिरहा गायक ने शिकायत की। लखनऊ से मिले निर्देश के क्रम में यह कार्यक्रम आनन फानन में कराके कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उधर सूचना विभाग की मानें तो कलाकारों का चयन करने वाली समिति में संगीत के जानकार लोग थे। उनकी देखरेख में चयन किया गया है सूची सोमवार को जारी होगी।