फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिगरेट न लाने पर दोस्तों ने शेरू को किया था अधमरा

सिगरेट न लाने पर दोस्तों ने शेरू को किया था अधमरा

Thu, 04 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
सिगरेट न लाने पर दोस्तों ने शेरू को किया था अधमरा
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर निवासी मोहम्मद शेरू की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने सीरगोवर्धनपुर के कल्ली यादव को भगवानपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है। कल्ली ने बताया कि शेरू को सिगरेट खरीद कर लाने को कहा गया था लेकिन वह मना करते हुए कहासुनी के बाद हाथापाई पर उतारू हो गया। इससे नाराज होकर कल्ली, पाले यादव, पुल्लू यादव, रवि यादव, अशोक यादव और अर्जुन ने स्टंप, बेसबाल के बैट और लकड़ी के बोटा से शेरू को जमकर पीटा था। उसके जमीन पर गिरते ही सभी भाग निकले थे। पुलिस कल्ली को जेल भेजकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते 25 दिसंबर की शाम छित्तूपुर स्थित छोटा रविदास मंदिर के समीप गंभीर रूप से घायल शेरू पड़ा मिला था। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 28 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश शुरू की गई तो पता लगा कि शेरू की पिटाई करने वालों में सीरगोवर्धपुर का कल्ली और उसके दोस्त शामिल थे। कल्ली की खोजबीन शुरू की गई तो बुधवार की सुबह वह भगवानपुर तिराहा पर मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्टंप, बेसबाल का बैट और लकड़ी का बोटा घटनास्थल के समीप से ही बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में कल्ली ने बताया कि शेरू हमारा दोस्त था और हम सभी अकसर साथ उठते-बैठते थे। 25 दिसंबर की शाम भी सभी साथ थे और उसे सिगरेट लाने को कहा गया था लेकिन वह माना नहीं और यहीं से बात बिगड़ी। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed