{"_id":"5a40162b4f1c1bf4688c3299","slug":"31514149419-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझा गले में फंसा, बाइक सवार युवक गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझा गले में फंसा, बाइक सवार युवक गिरा
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत भदऊं चुंगी में रविवार की शाम बाइक सवार आरडीएच कॉलोनी निवासी मृत्युंजय कुमार (30) के गले में फंस गया। इस वजह से मृत्युंजय अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। नजदीक के निजी अस्पताल में मृत्युंजय का उपचार कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बीते एक महीने में यह सातवां वाकिया है जब चाइनीज मंझे की चपेट में आने से किसी की जान खतरे में पड़ी है।
उधर, चाइनीज मंझे के विरोध में नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली पोस्ट नंबर एक की बैठक रविवार को सेक्टर वार्डेन योगेश कुमार के आवास पर हुई। चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई कि वो चाइनीज मंझे का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही अपने आसपास रहने वालों को भी इस संबंध में जागरूक करेंगे। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डेन विनय दत्ता, महेश जायसवाल, बद्री नारायण, संतोष कुमार, द्वारकानाथ, आनंद सिंह, मोे. असलम, मो. अजीम, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।